(एक मच्छर आदमी को हिजड़ा
बना देता है।)
ये
फेमस डॉयलोग है फिल्म यशवंत का और इस फिल्म में यशवंत का किरदार निभाने वाले मशूर
एक्टर का नाम है नाना पटेकर... 1 जनवरी 1951 में नाना पाटेकर का जन्म हुआ था।
जिन्होने वॉलीबुड में अपनी अदायगी से सबका दिल जीत लिया। और लगातार कई फिल्मों में
काम किया... किसी फिल्म में उन्होंने समाज को जगाने का तो किसी फिल्म में रोमांश
किया... लेकिन हर किरदार में बेहतर प्रफॉरमेंस दिया। और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। साथ ही उनके जैसी डॉयलोग डिलेवरी कोई और
नहीं कर सकता। यहां तक की आज भी लोग नाना पाटेकर के कुछ डॉयलोग बोलते हैं।
नाना
पाटेकर ने अक्सर अपनी फिल्मों में आए दिन घटित होने वाली घटनाओं को दिखाया है।
नाना
ने फिल्म 2611 में जिहाद का पाठ पढ़ाया था। जिसमें उन्होंने जिहाद और इंसानियत के
बीच का फर्क बताया था।
नाना
पाटेकर ने देश भक्ति की कई फिल्में की है। जिनमें से क्रांतिवीर फिल्म में उनके
डॉयलोग काफी फेमस हुए थे। यहां तक एक इस फिल्म के दौरान नान पाटेकर की तबीयत काफी
बिगड़ गए थी। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था लेकिन वहीं
दूसरी ओर फिल्म का सेट लग चुका था वहां पर लोगों की भीड़ को बुलाया गया था। जिसके
बाद नाना से अस्पताल में मिलने के लिए फिल्म के डॉयरेक्टर पहुंचे ... और उन्होंने
नाना पाटेकर को आराम करने के लिए कहा लेकिन नाना ने फिल्म की देरी और पैसा बर्बाद
ना हो इसके लिए उन्होंने डॉरेक्टर को कहा कि वे पांच कैमरे लगवाए और वे केवल एक ही
बार में शॉट देंगे... और वो शॉट नाना ने खुद से बोला था। जो आज भी लोकप्रिय बना
हुआ है।
इतना
ही नहीं नाना पाटेकर ने साल 2007 में आई फिल्म वैलकम में भी एक्टिंग की थी। इस
फिल्म में नाना ने रोमेंस किया और साथ ही डांस भी
किया। नाना एक ऐसे एक्टर है जिन्होंने ज्यादातर सीरीयस रोल प्ले किया है। लेकिन इस
फिल्म में नाना ने रोमांस किया डांस किया साथी ही कॉमेड़ी भी की। जिसे लोगों ने
काफी पंसद किया।
नाना
पाटेकर को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं और हम आशा करते हैं कि आप आगे भी इसी तरह से हम सभी को अपनी एक्टिंग से एंटटेन करते
रहें। साथ ही हम ये उम्मीद करते हैं आपकी आने वाली मराठी फिल्म ‘आपला मानुष’ को
बड़ी कामयाबी मिले।
हैप्पी
बर्थडे नाना
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें