शुक्रवार, 27 जून 2014

tv with death

एक नए शोध में कहा गया है कि एक दिन में लगातार तीन घंटे या उससे ज्यादा समय तक टेलीविजन देखने वाले लोगों में अकाल मृत्यु का जोखिम अपेक्षाकृत कम टेलीविजन देखने वालों की तुलना में दोगुना होने की आशंका रहती है।
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के शोधकर्ताओं ने तीन किस्म के सुस्त व्यवहार और सभी वजहों: टेलीविजन देखने के समय, कंप्यूटर पर काम करने के समय और वाहन चलाने के समय से होने वाली मौत के खतरे के बीच का संबंध पता लगाने के लिए स्पैनिश यूनिवर्सिटी के 13 हजार 284 युवा एवं सेहतमंद स्नातकोत्तरों का मूल्यांकन किया।
शोध में पाया गया कि एक दिन में तीन घंटे या उससे ज्यादा देर टेलीविजन देखने वाले प्रतिभागियों की मौत का खतरा कम टेलीविजन देखने वालों की अपेक्षा दोगुना अधिक था। शोधकर्ताओं को कंप्यूटर प्रयोग या वाहन चलाने में बिताए गए समय और सभी कारणों से होने वाली अकाल मृत्यु के उच्च खतरे के बीच कोई महत्वपूर्ण संबंध नहीं मिला।

कोई टिप्पणी नहीं: