शुक्रवार, 27 जून 2014

June 27 history

June 27 history
भारतीय और विश्व इतिहास में 27 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं। 1693 महिलाओं के लिए पहली पत्रिका लेडिज मर्करीका लंदन से प्रकाशन। 1839 महाराजा रंजीत सिंह का निधन। 1923 कैप्टन लोवेल स्मिथ और लेफिटनेंट जॉन रिक्टर ने डीएच 4बी विमान में इसी मॉडल के दूसरे विमान से पहली बार हवा में ईंधन भरने का कारनामा कर दिखाया। 1929 अमेरिका के न्यूयॉर्क में पहली बार रंगीन टेलीविजन का प्रसारण शुरू हुआ। 1941 एम्सटर्डम में यहूदियों के खिलाफ नाजी घोषणापत्र जारी किया गया। 1954 मास्को के पाल ओबनिंक्स में दुनिया का पहला परमाणु बिजली घर खुला।

1957 अमेरिका के ल्युजियाना और टैक्सास में ऑड्री तूफान ने 526 लोगों की जान ली। 1964 तीन मूर्ति भवन को नेहरू मेमोरियल म्यूजियम में तब्दील किया गया। 1967 लंदन के इनफील्ड में दुनिया की पहली एटीएम लगाई गई। 1967 पहले स्वदेशी यात्री विमान एव्रो एचएस 748 को इंडियन एयरलाइंस के बेड़े में शामिल किया गया। 1990 ईरान में सलमान रुश्दी को मौत की सजा सुनाई गई। रुश्दी ने ईरान के भूकंप प्रभावितों की मदद के लिए 8600 डॉलर की मदद दी। 2008 बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन का पद छोड़कर बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के लिए पूर्णकालिक काम करना शुरू किया।

कोई टिप्पणी नहीं: